नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मूक-बधिर बच्चों से संवाद के लिए पुलिस ने सीखी सांकेतिक भाषा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मूक-बधिर बच्चों से संवाद के लिए पुलिस ने सीखी सांकेतिक भाषा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

नॉर्थ जोन के विवेचकों को प्रशिक्षण, बच्चों ने पुलिस कार्यालय और थाना पंडरी का किया भ्रमण

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन ने मूक-बधिर बच्चों से बेहतर संवाद और उनकी समस्याओं को समझने के लिए विशेष पहल की। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की थीम “संकेत से संवाद – संवाद से समाधान” रही।


कार्यक्रम में नॉर्थ जोन के सभी थानों के विवेचकों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य है कि किसी मूक-बधिर बच्चे के साथ अपराध, दुर्घटना या अन्य घटना होने पर भाषा की बाधा उसकी समस्या समझने में रुकावट न बने और पुलिस जरूरी जानकारी लेकर संवेदनशीलता से सहायता कर सके।
इसके बाद कोपल वाणी विशेष विद्यालय, सेमरिया के मूक-बधिर बच्चों ने नॉर्थ जोन डीसीपी कार्यालय का भ्रमण किया। डीसीपी दीपमाला कश्यप सहित पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से सांकेतिक भाषा में संवाद किया। बच्चों ने भी संकेतों के माध्यम से अपनी बातें साझा कीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा।


कार्यक्रम में बच्चों द्वारा व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के तहत तैयार पेंटिंग, कला-कृतियां और हस्तनिर्मित उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए कुछ उत्पाद खरीदे, ताकि उनके कौशल और स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिल सके।
बच्चों को थाना पंडरी का भी भ्रमण कराया गया। उन्हें बताया गया कि अपनी समस्या लेकर पुलिस तक कैसे पहुंचा जा सकता है, थाना किस तरह नागरिकों की सहायता करता है और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क कैसे किया जाता है।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे, एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और कोपलवाणी से पद्मा शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि संवाद केवल शब्दों से नहीं, संकेतों से भी हो सकता है और किसी भी बच्चे को संवाद की बाधा के कारण पुलिस सहायता से दूर नहीं होना चाहिए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now