राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए जरूरी निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर प्रवास प्रस्तावित, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा और परिवहन तक तैयारियों की समीक्षा

रायपुर ACGN:- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा और परिवहन की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के पूरे प्रवास कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रायपुर के लोकभवन और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं जगदलपुर के लालबाग मैदान में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होना प्रस्तावित है।
स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर और मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर से कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और सड़क मार्ग की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित कलेक्टरों, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को दी गई है। राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है।
कार्यक्रम स्थलों पर मंच, पृष्ठभूमि, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, ध्वनि-प्रकाश प्रणाली तथा हरित कक्ष में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में सामान्य प्रशासन, संस्कृति एवं पर्यटन, गृह, जनसंपर्क, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस मुख्यालय, रायपुर-बस्तर जिला प्रशासन, वायुसेना, बीएसएनएल और विमानतल प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































