रोजगार मेले में 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1,100 को मिले ऑफर लेटर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, 95 से अधिक नियोक्ता संस्थानों ने दी रोजगार की सुविधा
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 का 8 अक्टूबर को समापन हुआ। मेले में प्रदेशभर से 13 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करीब 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में प्रदेशभर में 925 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 25 हजार 845 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। इस रोजगार मेले में दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी जिलों से युवा पहुंचे।

मेले में 95 से अधिक पंजीकृत नियोक्ता संस्थानों और अन्य कंपनियों ने भाग लिया। करीब 50 स्टॉल लगाए गए, जहां अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया हुई। आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।
ई-रोजगार पोर्टल बनेगा ‘स्किल मार्केट’
राज्य सरकार ई-रोजगार पोर्टल को आगे ‘स्किल मार्केट’ के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। इस डिजिटल मंच पर युवाओं की योग्यता और कौशल के साथ उद्योगों की रिक्तियों व जरूरतों को जोड़ा जाएगा, जिससे युवाओं और नियोक्ताओं के बीच रोजगार का बेहतर समन्वय हो सकेगा।

कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा तैयार तृतीय पक्ष मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया। रिपोर्ट के आधार पर संस्थानों की गुणवत्ता, अधोसंरचना और प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उनके हुनर को वास्तविक रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































