नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरसात के बाद सड़कों पर दिखेगा काम, 101 करोड़ से ज्यादा के 6 प्रोजेक्ट मंजूर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बरसात के बाद सड़कों पर दिखेगा काम, 101 करोड़ से ज्यादा के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धमतरी, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पांच प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण, आमदी में फोरलेन गौरव पथ और सौंदर्यीकरण; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तत्काल कार्यादेश जारी कर काम शुरू कराने के दिए निर्देश।


धमतरी ACGN:- बरसात के बाद अब धमतरी जिले में सड़क निर्माण और सुधार के कामों में तेजी आने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में 6 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें पांच सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का काम भी शामिल है।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने इन कार्यों की निविदा स्वीकृत कर दी है। विभाग ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
इन स्वीकृत कार्यों में मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग-30 मार्ग का 3.75 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। इसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।
इसी तरह पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। नौ किलोमीटर लंबे छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपए तथा 10 किलोमीटर लंबे अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत हुई है।
लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के 23 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण और डामरीकरण के लिए भी 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपए की निविदा मंजूर की है।
इसी राज्य मार्ग में आने वाले आमदी नगर पंचायत क्षेत्र में 3.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है। इससे आमदी क्षेत्र में सड़क की सुविधा के साथ मार्ग के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विभाग ने इन सभी निविदाओं को अनुबंध के पूर्व ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस यानी Additional Performance Security की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर मंजूरी दी है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
श्री साव ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनुबंधित कार्यों को किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को सबलेट नहीं किया जाए और कार्य संपादन के लिए पॉवर-ऑफ-अटॉर्नी को मान्य नहीं किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी कार्य अनुबंध की शर्तों के अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति और आबंटन की सीमा में ही कराए जाएं।
अब इन कार्यों के लिए कार्यादेश जारी होने के बाद असली परीक्षा निर्माण एजेंसियों और विभागीय निगरानी की होगी। सड़कें सिर्फ कागजों पर मंजूर न रहें, बल्कि निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर धरातल पर उतरें, यही इन करोड़ों रुपए की योजनाओं का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य रहेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now