नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रेक फेल हुआ तो पेड़ से जा भिड़ी पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, 17 घायल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ब्रेक फेल हुआ तो पेड़ से जा भिड़ी पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, 17 घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुसमी, बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- कुसमी

देवरी से प्रेमनगर जा रही थी पिकअप, बच्चों समेत करीब 20 लोग थे सवार; 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया

कुसमी ACGN:- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करौंधा से करीब एक किलोमीटर दूर एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिकअप देवरी से प्रेमनगर की ओर काली मिट्टी लेने जा रही थी। वाहन में बच्चों समेत करीब 20 लोग सवार थे। रास्ते में अचानक वाहन का ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप तेज रफ्तार में पेड़ से जा भिड़की।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


                      दो महिलाओं की मौत
हादसे में देवरी निवासी सूरजमणि पति बालेश्वर और किरण पति कपिल की मौत हो गई। दोनों थाना करौंधा क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।
वहीं घायलों में से 9 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। अन्य घायलों का उपचार कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।


                      पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन का ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता से अधिक सवारी और वाहनों की तकनीकी जांच जैसे सवालों को सामने ला दिया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now