नशीली सिरप की खेप लेकर निकले दो आरोपी गिरफ्तार, 28 बोतल बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
गोलबाजार में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मोपेड व दो मोबाइल भी जब्त
रायपुर ACGN:- नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 नग Codeine Phosphate Triprolidine Syrup बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि गोलबाजार क्षेत्र के शास्त्री बाजार रोड से लोहार गली होते हुए मोतीबाग चौक की ओर दो व्यक्ति NTORQ मोपेड क्रमांक CG-04-NV-7257 से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं।
सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने वाहन को चिन्हित कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सूरज श्रीवास और मोहम्मद आरिफ बताया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से Codeine Phosphate Triprolidine Syrup बरामद हुई। पुलिस ने जब सिरप रखने और उसके विक्रय से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 28 नग ONEREX Cough Syrup बरामद की गई। प्रत्येक सिरप की मात्रा 100 एमएल और कीमत 201.50 रुपये बताई गई है। बरामद 28 सिरप की कुल कीमत 5,642 रुपये है। इसके अलावा एक NTORQ मोपेड क्रमांक CG-04-NV-7257 और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई है।
मामले में थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। प्रतिबंधित नशीली दवाइयां आरोपियों तक कहां से पहुंचीं, इसकी आपूर्ति श्रृंखला में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में सूरज श्रीवास पिता स्व. संतोष श्रीवास, उम्र 27 वर्ष, निवासी नंदी चौक, मनीष पान ठेला के बाजू, थाना टिकरापारा, रायपुर तथा मोह. आरिफ पिता स्व. नूर मोहम्मद, उम्र 36 वर्ष, निवासी नयापारा, शंकर चौक, सुलभ के पास, थाना गोलबाजार, रायपुर शामिल हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































