कटघोरा में 89 आवेदन पहुंचे, सभी का मौके पर निपटारा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सेवा सेतु शिविर में राशन कार्ड से लेकर पेंशन, प्रमाण पत्र और आधार सेवा तक के आवेदन हुए निराकृत
कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से जुड़े कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए और सभी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान नागरिकों को राशन कार्ड तथा जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा दिव्यांगजन, पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना करते हुए नागरिकों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर के माध्यम से लोगों को अपने जरूरी काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राज जायसवाल, पार्षद श्री अजय गर्ग, श्री हरीश यादव, श्री आत्मा नारायण पटेल, श्री पीयूष गर्ग, श्री अनुराग दुलानी, श्री लखखु देवांगन सहित पार्षदगण मौजूद रहे। तहसीलदार श्री सूर्य प्रकाश केशकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मुद्रिका प्रसाद तिवारी, उप अभियंता श्री अनिल कुमार राम, श्री फराज खान, श्री शांतिलाल मिरी, श्री पीयूष साहू, श्री ओमप्रकाश भारद्वाज सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शिविर में शामिल हुए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































