जनदर्शन में पहुंचे 114 आवेदन, कलेक्टर ने अफसरों को दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
वनपट्टा, वेतन, पीएम आवास, राशन कार्ड, मुआवजा और रोजगार समेत कई मामलों को लेकर नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
कोरबा ACGN:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के सामने रखीं। कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण करते हुए तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अलग-अलग विभागों से जुड़े कुल 114 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें वनपट्टा संबंधी जांच, मानदेय और लंबित वेतन भुगतान, शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ, पीएम आवास की लंबित राशि, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना की राशि, स्वास्थ्य जांच, किसान क्रेडिट कार्ड, बकरी शेड निर्माण के लिए सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राहत राशि, बिजली बिल में सुधार, भूमि अधिग्रहण के बाद नौकरी और मुआवजा, सहायक उपकरण तथा अभिलेखों में त्रुटि सुधार और रिकॉर्ड दुरुस्ती से जुड़े मामले शामिल रहे।

नागरिकों ने लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच कराने, नए राशन कार्ड जारी करने और पात्र लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने सहित अन्य मांगें भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन शासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखते हैं और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और सभी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































