अरदा में कल लगेगा सेवा सेतु शिविर, एक जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अरदा में सेवा सेतु शिविर 6 अक्टूबर को
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पंचायत भवन के पास होगा आयोजन, ग्रामीणों के आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण की होगी कार्रवाई
कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा की ग्राम पंचायत अरदा में मंगलवार, 6 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत भवन के पास किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
शिविर में ग्रामीणों से उनकी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लें और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































