नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिशा प्रोजेक्ट में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिशा प्रोजेक्ट में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


छह विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का होगा चयन, ₹35 हजार प्रतिमाह तक मिलेगा मानदेय


कोरबा ACGN:- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंटरव्यू का आयोजन एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय में किया जाएगा।
संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक एवं अनुभव के अंकों, डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
चयनित अतिथि शिक्षक को निर्धारित शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान मूल प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां, फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना अनिवार्य होगा।
भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप korba.gov.in वेबसाइट तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अपात्र पाए जाने या गलत जानकारी सामने आने पर उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now