श्रीरामलीला को भव्य बनाने निगम की तैयारी, मंत्री देवांगन ने ली समीक्षा बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
महापौर संजू देवी राजपूत ने स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए जरूरी सुझाव
कोरबा ACGN:- श्रीरामलीला आयोजन को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर नगर निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की। नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी बैठक में सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, सुगम आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की पहले से तैयारी और लगातार निगरानी की जाए।

महापौर ने कहा कि कोरबा की जनता धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लेती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और आदर्शों से प्रेरणा लेती है। इसलिए श्रीरामलीला आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएगा।

समीक्षा बैठक में आयोजन की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर ने संबंधित विभागों और आयोजन समिति से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए श्रीरामलीला आयोजन को सफल और यादगार बनाने का आह्वान किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































