नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांधी जयंती पर ढेलवाडीह में श्रमदान, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांधी जयंती पर ढेलवाडीह में श्रमदान, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कचरा छंटाई शेड और साप्ताहिक बाजार की सफाई के साथ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

कोरबा ACGN:- गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा की ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण और स्वच्छाग्रहियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कचरा छंटाई शेड और साप्ताहिक बाजार परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर सहित अन्य अतिथियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया। स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, साड़ी और गुलदस्ता भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य भागवत साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. श्रीवास, सरपंच श्रीमती कौशिल्या कंवर, कार्यक्रम अधिकारी योगेश चंद्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय एवं शिवशंकर मरकाम, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक कमलकांत कश्यप, पंचायत सचिव पवन गुप्ता, उपसरपंच मुकेश सिंह तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक समन्वयक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गांधी जयंती के अवसर पर हुए इस आयोजन में श्रमदान, स्वच्छता और पौधरोपण के साथ स्वच्छता कर्मियों के सम्मान ने कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now