नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घुड़देवा खदान डकैती का मास्टरमाइंड धरम सिंह गिरफ्तार, केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

घुड़देवा खदान डकैती का मास्टरमाइंड धरम सिंह गिरफ्तार, केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पहले 3 आरोपी जेल और 7 विधि से संघर्षरत बालक भेजे जा चुके हैं बाल संप्रेक्षण गृह, मुख्य आरोपी से केबल काटने का हथियार और मोबाइल जब्त

कोरबा ACGN:- घुड़देवा खदान 3/4 और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती और लूट के मामलों को लेकर बांकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 179/2026 के मामले में की गई है।
पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में पहले ही 3 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 7 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी धरम सिंह राजपूत के कब्जे से केबल तार काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्ती की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घुड़देवा खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं से जुड़े इस मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वारदातों में आरोपी की भूमिका क्या रही और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े थे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now