नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर चौपाल में साइबर ठगी का खुला राज, पुलिस अफसरों ने खुद किया रक्तदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइबर चौपाल में साइबर ठगी का खुला राज, पुलिस अफसरों ने खुद किया रक्तदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने रक्तदान कर दिया संदेश, एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी बने सहभागी

कोरबा ACGN:- बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को सावधान करने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देने के लिए 1 अक्टूबर 2026 को नगर निगम कोरबा के सभागार में साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में हुआ। साइबर सुरक्षा की जानकारी देने के साथ पुलिस अधिकारियों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया।


रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। किसी भी व्यक्ति को कभी भी रक्त की जरूरत पड़ सकती है और रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।


इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने भी रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्वयं रक्तदान करते देखकर कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और नागरिकों में भी उत्साह नजर आया।


साइबर चौपाल में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा अनजान मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई।
पुलिस ने फर्जी कॉल, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से भी सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध होने पर समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


कोरबा पुलिस ने कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को यह संदेश दिया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी सावधानी बड़ी ठगी से बचा सकती है। वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिस ने यह भी बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक सरोकार और मानव सेवा भी पुलिस की जिम्मेदारी का हिस्सा है।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now