नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीजापुर में जवान की मौत पर सवाल! गोली लगी, विभाग ने बताया आत्महत्या- परिजनों ने सड़क पर शव रखकर मांगी जांच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बीजापुर में जवान की मौत पर सवाल! गोली लगी, विभाग ने बताया आत्महत्या- परिजनों ने सड़क पर शव रखकर मांगी जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
देवनगर में परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौत की परिस्थितियों और वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
सूरजपुर ACGN:- बीजापुर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के देवनगर निवासी एसएफ जवान बिजेंद्र ठाकुर की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। जवान का शव जब उनके गृह ग्राम देवनगर पहुंचा तो परिवार और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


बताया गया है कि जवान बिजेंद्र ठाकुर की मौत बीजापुर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई। विभाग की ओर से प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है। हालांकि, परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए और वास्तविक सच्चाई सामने आनी चाहिए।


परिजनों ने शव गांव लाए जाने के दौरान विभाग की ओर से किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।


इसी बीच परिवार की ओर से जवान बिजेंद्र ठाकुर को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग भी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि जांच के माध्यम से यह साफ होना चाहिए कि ड्यूटी के दौरान जवान की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई।


फिलहाल मामले में विभाग की प्रारंभिक जानकारी आत्महत्या की ओर इशारा करती है, जबकि परिजन इस पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में मौत की वास्तविक परिस्थितियां जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। अब परिवार और ग्रामीणों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now