गांधी जयंती पर ग्राम सभा में खुलीं पंचायत की समस्याएं, सचिव की कमी से कामकाज प्रभावित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल जवाली
किसानों को धान के रोग-कीट से बचाव की जानकारी, गिरदावरी और भूमि अभिलेखों पर भी हुई चर्चा
कटघोरा जवाली ACGN:- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत जवाली में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
ग्राम सभा में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को धान की फसल में होने वाले पीलापन, माहू, चितरी, बंकी और झुलसा जैसे रोग एवं कीटों से बचाव की जानकारी दी। किसानों को स्ट्रेप्टोमाइसिन तथा अनुशंसित कीटनाशकों के उपयोग के साथ यूरिया, पोटाश एवं अन्य उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि शासकीय स्तर पर कीटनाशक दवाइयों के वितरण का प्रावधान नहीं है।

किसानों तक समय पर कृषि संबंधी जानकारी पहुंचाने में कृषि मित्र, कृषि सखी और पशु सखी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर इनसे बेहतर समन्वय और निगरानी बनाए रखने के लिए सरपंच से भी अपील की गई। ग्राम सभा में धान बिक्री पंजीयन, पंजीयन में संशोधन, वारिसान एवं अन्य सुधार तथा दलहन फसलों के पंजीयन से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
राजस्व विभाग के पटवारी ने ग्रामीणों को भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, गिरदावरी प्रक्रिया तथा भुईयां, एग्रीस्टैक एवं समिति मॉड्यूल के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि इस वर्ष गिरदावरी का कार्य 10 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसके लिए सेटेलाइट सर्वेयर द्वारा कार्य किया जा रहा है।

ग्राम सभा के दौरान पंचायत के कामकाज से जुड़ी पुरानी समस्याएं भी सामने आईं। बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव के अस्वस्थ होने के कारण पंचायत संबंधी विस्तृत जानकारी कई बार ग्राम सभा में प्रस्तुत नहीं हो पाती। वहीं रोजगार सहायक और स्थायी सचिव के अभाव की समस्या के कारण मनरेगा सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्य प्रभावित होने की बात भी ग्रामीणों की ओर से सामने रखी गई।
ग्राम सभा में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान करीब आधे पंचों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, जय बिहान की सक्रिय महिलाएं, कुछ मितानिन तथा अन्य प्रमुख ग्रामीणजन मौजूद रहे। आगामी माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के आय-व्यय से संबंधित पूरी जानकारी प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई।
ग्राम सभा में सामने आई पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत कार्यों से जुड़ी समस्याओं पर अब संबंधित विभाग का ध्यान कितना जाता है, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































