नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान का टूटा ताला, गायब जेवर… पुलिस ने खोला चोरी का राज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान का टूटा ताला, गायब जेवर… पुलिस ने खोला चोरी का राज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रावतपुरा कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 80 हजार के सोने-चांदी के जेवर बरामद

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव और चेतन साहू के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक घटना रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 की है। प्रार्थिया रितु कश्यप ने 27 सितंबर 2026 को टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 26 सितंबर को अपने माता-पिता के गांव गई थी। अगले दिन वापस लौटने पर मकान के अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। जेवरों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।
रिपोर्ट मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 912/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को निर्देश दिए गए।
पुलिस ने इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के साथ तकनीकी सहायता से पुलिस ने चोरी की वारदात से जुड़े आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि तलाश के दौरान आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां से करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव और चेतन साहू को चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत के चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में करण सागर उर्फ कान्हा पिता मनहरण सागर, उम्र 28 वर्ष, निवासी मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 20, मकान नंबर 20, थाना टिकरापारा, रायपुर शामिल है। दूसरा आरोपी तेजेश्वर यादव पिता स्वर्गीय मेहतरू यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी फेस-1, हनुमान गली, टिकरापारा है। तीसरा आरोपी चेतन साहू पिता स्वर्गीय श्रवण साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी मठपुरैना बमलाई चौक, कृष्णा ज्वेलर्स के पास, थाना टिकरापारा है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर/आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की तस्दीक करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now