नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पता पूछने और लिफ्ट का बहाना… फिर झपट्टा! 5 मोबाइल के साथ आरोपी पकड़ाया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पता पूछने और लिफ्ट का बहाना… फिर झपट्टा! 5 मोबाइल के साथ आरोपी पकड़ाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

कोटा क्षेत्र में राहगीरों को बनाया निशाना, बाल अपचारी भी संरक्षण में; 48 हजार के मोबाइल बरामद

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र में पता पूछने और लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने के मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथ मौजूद विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 की रात करीब 10:20 बजे अवधेश सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोटेश्वर नगर कोटा, सरस्वती नगर रेलवे फाटक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बड़े बालों वाले एक युवक और उसके साथी ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका और उनकी शर्ट की जेब में रखा Poco M4 5G मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो गए। मोबाइल की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।
घटना के संबंध में 30 सितंबर को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 212/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशू अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान 30 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और कोटा के आसपास दो लड़के सस्ते दाम में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी गतिविधियों को लेकर पुलिस को झपटमारी की कई घटनाओं की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में 22 सितंबर की रात सरस्वती नगर रेलवे फाटक के पास साइकिल सवार से पता पूछने के बहाने मोबाइल झपटने की बात सामने आई। इसके अलावा 24 सितंबर की रात करीब 2 बजे लिफ्ट मांगने के बहाने एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसके वाहन के हैंडल में रखा मोबाइल झपटने की बात भी बताई गई। पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठे लोगों से भी तीन मोबाइल झपटे गए थे।
जांच के दौरान आरोपी हरेश नायक के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 32 हजार रुपये है, बरामद किए गए। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 16 हजार रुपये, बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल पांच मोबाइल फोन, करीब 48 हजार रुपये कीमत के, जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेश नायक पिता भुरूम नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर, कोटा, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय सुनसान स्थानों पर पता पूछने या लिफ्ट मांगने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहें। मोबाइल को शर्ट की ऊपरी जेब या वाहन के हैंडल पर खुले में रखने से बचें। पुलिस ने बिना बिल के सस्ते मोबाइल खरीदने से भी लोगों को सावधान किया है। मोबाइल झपटमारी की घटना होने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना देने और संचार साथी यानी CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ब्लॉक कराने की अपील की गई है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शुक्ला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनु साहू, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, आरक्षक सेंगर, आरक्षक ज्ञान चंद और आरक्षक वर्मा का विशेष योगदान रहा। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार क्षेत्र में झपटमारी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now