नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महानदी पर दिल्ली में बड़ा मंथन! छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच समाधान की नई उम्मीद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महानदी पर दिल्ली में बड़ा मंथन! छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच समाधान की नई उम्मीद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


नई दिल्ली

By ACGN – 7647981711, 9303948009


अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, जल प्रबंधन और दोनों राज्यों के हितों पर हुई चर्चा

रायपुर ACGN:- महानदी के बेहतर जल प्रबंधन और छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के हितों से जुड़े विषयों को लेकर नई दिल्ली में बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।


बैठक के दौरान महानदी के जल के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और दोनों राज्यों के हितों के अनुरूप समाधान की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह नदी केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि दोनों राज्यों के जनजीवन, कृषि और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ की जीवनधारा और समृद्धि का आधार है। उनका कहना है कि दोनों राज्यों का प्रयास होना चाहिए कि महानदी के जल का बेहतर प्रबंधन किया जाए, जिससे सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके और विकास की नई परियोजनाओं के रास्ते खुल सकें।
नई दिल्ली में हुई इस बैठक को दोनों राज्यों के बीच महानदी से जुड़े विषयों पर संवाद और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरकारें आपसी संवाद, सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
महानदी का पानी दोनों राज्यों के लिए कृषि और जनजीवन की जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में जल के बेहतर उपयोग और प्रबंधन को लेकर दोनों राज्यों के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में इसी दिशा में दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की राह पर चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की उपस्थिति के साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रही। सरकार की ओर से बताया गया कि आपसी सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर महानदी से जुड़े विषयों के समाधान की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now