नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झांकी में पहुंचे हजारों लोग, पुलिस ने 507 लोहे के कड़े उतरवाए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झांकी में पहुंचे हजारों लोग, पुलिस ने 507 लोहे के कड़े उतरवाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

                 धमधा गणेशोत्सव में पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

6 से 7 हजार दर्शकों के बीच धमधा पुलिस की सतर्कता, कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

दुर्ग ACGN:- गणेशोत्सव के झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटी तो धमधा पुलिस भी पूरे समय अलर्ट मोड पर रही। बाजार ग्राउंड धमधा में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के साथ अन्य जिलों से भी करीब 6,000 से 7,000 दर्शक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत से लेकर कार्यक्रम के समापन तक लगातार निगरानी बनाए रखी।
पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को गणेशोत्सव समिति धमधा द्वारा “दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, ग्राम पटपर” का झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बाजार ग्राउंड में आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना धमधा की टीम ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम की नजर युवा वर्ग के कुछ लोगों पर भी गई, जो अलग-अलग प्रकार के लोहे के कड़े पहने हुए थे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे कड़े उतरवाकर अपने पास सुरक्षित रख लिए। पुलिस के अनुसार कुल 507 नग विभिन्न प्रकार के लोहे के कड़े सुरक्षित रखवाए गए।
पुलिस की इस सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस टीम कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर बनाए रही।
इस कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा सहित थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में लोग स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।
हजारों लोगों की भीड़ के बीच पुलिस द्वारा 507 लोहे के कड़े सुरक्षित रखवाने की कार्रवाई ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता को सामने ला दिया। हालांकि पुलिस की ओर से इन कड़ों को सुरक्षित रखवाने का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी संभावित विवाद या अप्रिय स्थिति को रोकना बताया गया है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now