केलो विहार में महिला से मंगलसूत्र झपटा, CCTV में दिखे संदिग्ध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
काले रंग की पल्सर से आए दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, नाकेबंदी के साथ पुलिस की तलाश तेज
संवाददाता :- संजय जेठवानी
रायगढ़ ACGN:- शहर के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। केलो विहार के शिव मंदिर मार्ग पर करीब शाम 5:20 बजे काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटे अतरमुड़ा निवासी श्रीमती गीता पटेल अपनी परिचित महिला के साथ चन्द्रनगर कॉलोनी से पैदल चक्रधरनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक पहुंचे। बाइक में पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र झपटा और दोनों युवक तहसील कार्यालय रायगढ़ की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना चक्रधरनगर की टीम और साइबर स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवकों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस इन तस्वीरों को विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा कर संदिग्धों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है और संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
महिला से दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस फुटेज, तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिल रही सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घटना या संदिग्ध युवकों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के नंबर 9479193299 पर सूचना दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































