जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार! कलेक्टर ने सुनी 93 शिकायतें
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
वनांचल से शहर तक पहुंचे नागरिक, मुआवजा, पेंशन, जमीन, वेतन और राशन कार्ड सहित कई मामलों पर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
कोरबा ACGN:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अवैध वनपट्टा की जांच, मानदेय और लंबित वेतन भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा राशि, शौचालय एवं बकरी शेड निर्माण के लिए सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और राहत राशि से जुड़े मामले शामिल रहे।
इसके अलावा नागरिकों ने बिजली बिल में सुधार, भूमि अधिग्रहण के बाद नौकरी एवं मुआवजा, नए राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, सहायक उपकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार और रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए।
मुआवजे से लेकर आजीविका तक उठे मामले
जनदर्शन में कुछ नागरिकों ने लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच कराने की मांग रखी। वहीं पात्र लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित मांगें भी सामने आईं। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































