नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री! प्रभावित परिवारों को ₹10 हजार की राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाढ़ के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री! प्रभावित परिवारों को ₹10 हजार की राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बस्तर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

डोंगाघाट में परिवारों से मिले विष्णु देव साय, मकान-फसल-पशुधन नुकसान का जल्द सर्वे और शुद्ध पेयजल-स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बस्तर ACGN:- बस्तर में बाढ़ से बने हालात के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जमीनी स्थिति और लोगों की परेशानियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत की घोषणा करते हुए कहा कि शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे और आकलन तेजी से पूरा कर पात्र परिवारों तक सहायता शीघ्र पहुंचाई जाए।


              डोंगाघाट में सुनी प्रभावितों की पीड़ा
डोंगाघाट में मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बाढ़ के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, मकानों और घरेलू सामान को हुए नुकसान तथा वर्तमान में उपलब्ध कराई जा रही राहत की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों तक भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री समय पर पहुंचाने को कहा। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों की विशेष आवश्यकताओं का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।


           इंद्रावती के जलस्तर का लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री साय ने इंद्रावती पुल पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से जिले में बारिश और बाढ़ की स्थिति, प्रभावित गांवों एवं शहरी क्षेत्रों, राहत-बचाव कार्यों और प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव दलों को तत्काल सक्रिय करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में सहायता पहुंचाने की व्यवस्था तैयार रहनी चाहिए।


     पानी उतरने के बाद असली चुनौती, स्वास्थ्य पर नजर
मुख्यमंत्री ने बाढ़ का पानी कम होने के बाद स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ जलस्रोतों की सफाई और आवश्यक उपचार कराने के निर्देश दिए गए।
जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय रखने, जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने और पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राहत व्यवस्था केवल बाढ़ का पानी उतरने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रभावित परिवारों का जीवन सामान्य होने तक आवश्यक सहायता जारी रखी जाए।


मकान, फसल और पशुधन के नुकसान का होगा आकलन
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों, पशुधन और अन्य संपत्तियों का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन के प्रावधानों के अनुसार पात्र परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने राहत शिविरों और प्रभावित बस्तियों में नियमित रूप से पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए और कोई भी पात्र प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे।


        “हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार”
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और उनके जीवन को जल्द सामान्य बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डेय, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, श्री कमलचंद्र भंजदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now