नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुनकुरी को मिली 1.01 करोड़ की सौगात! दो बड़े विकास कार्यों पर लगी अंतिम मुहर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुनकुरी को मिली 1.01 करोड़ की सौगात! दो बड़े विकास कार्यों पर लगी अंतिम मुहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सूर्य नमस्कार चौक के लिए 76.81 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 24.83 लाख रुपये स्वीकृत, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद निर्माण का रास्ता साफ

जशपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा अब जमीन पर उतरने लगी है। जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति मिल गई है। इनमें वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। स्वीकृति के बाद दोनों कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
इन विकास कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान की थी। घोषणा के अनुरूप अब शासन स्तर से दोनों कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। इससे कुनकुरी में सार्वजनिक अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
        76.81 लाख से बनेगा सूर्य नमस्कार चौक
कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 76.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चौक के विकसित होने के बाद यहां एक व्यवस्थित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल तैयार होगा, जिससे नगर के इस हिस्से को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
           24.83 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन
इसी क्षेत्र में 24.83 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। लंबे समय से ऐसी जरूरत महसूस कर रहे नगरवासियों के लिए यह कार्य स्थानीय स्तर पर उपयोगी साबित हो सकता है।
       घोषणा से स्वीकृति तक पहुंचा विकास का काम
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद दोनों कार्यों को अंतिम प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से कुनकुरी में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है। नगरवासियों ने दोनों कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन बनने से नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा और नगर के विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now