नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्रिपाल के पीछे छिपा था चोरी का राज! निर्माणाधीन मकान से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्रिपाल के पीछे छिपा था चोरी का राज! निर्माणाधीन मकान से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

27 हजार के सामान की चोरी का मामला सुलझा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल और पावर बैंक बरामद; आरोपी न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर ACGN:- सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल और दो पावर बैंक सहित बड़ी संख्या में सामान बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामला अशोक नगर क्षेत्र के मुरूम खदान इलाके का है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया सबिना बेगम, पति इमरान खान, उम्र 35 वर्ष, अपने परिवार के साथ 25 सितंबर की रात निर्माणाधीन मकान में सोई हुई थीं। मकान में अभी दरवाजा नहीं लगा है और सुरक्षा के लिए त्रिपाल लगाया गया था। 26 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब परिवार की नींद खुली तो घर में रखा कपड़ों का बैग खंगाला हुआ मिला। बैग में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मंगलसूत्र और पायल के साथ पड़ोसी रईस खान का मोबाइल फोन और पावर बैंक भी गायब था।
परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मामले की शिकायत थाना सरकंडा में दर्ज कराई गई। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1387/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और चोरी के सामान की तलाश शुरू की। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश साहू नाम का एक युवक चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कैलाश साहू पिता संतोष साहू उर्फ डैनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज के पीछे, मुरूम खदान, अशोक नगर, सरकंडा को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में जेब्रोनिक और सिसका कंपनी के दो पावर बैंक, जियो कंपनी का एक कीपैड मोबाइल, सिल्वर रंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के 21 बड़े और 114 छोटे नग तथा सोने के रंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के 27 मंगलसूत्र शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now