गौवंश बना हादसे की वजह, बाइक सवार दो युवक घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
केनापारा महामाया मंदिर के पास अचानक सड़क पर आया गौवंश, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी; एक युवक के पैर में फ्रैक्चर, दूसरे के हाथ में चोट
सूरजपुर ACGN:- जयनगर थाना क्षेत्र के केनापारा स्थित महामाया मंदिर के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आए गौवंश के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर, जबकि दूसरे के हाथ में चोट और फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बृज भूषण गुप्ता और रवि नवाड़े बाइक से अंबिकापुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान केनापारा महामाया मंदिर के पास अचानक एक गौवंश सड़क पर आ गया। सामने अचानक मवेशी आने से बाइक सवार अपना संतुलन नहीं संभाल सके और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग के आरक्षक प्रमेन्द्र शर्मा और जयनगर थाने से राम राजवाड़े तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को तत्काल उठाकर विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर खुलेआम घूम रहे गौवंश और आवारा मवेशियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है और कई बार वाहन चालक संभलने का मौका भी नहीं पाते। स्थानीय स्तर पर ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए सड़क से मवेशियों को हटाने और प्रभावी व्यवस्था किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल दोनों युवकों की स्थिति और उपचार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































