नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैस एजेंसी पर शिकायतों का सिलेंडर फूटा! जांच में अनियमितताएं मिलीं, सूरज भारत गैस एजेंसी सील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गैस एजेंसी पर शिकायतों का सिलेंडर फूटा! जांच में अनियमितताएं मिलीं, सूरज भारत गैस एजेंसी सील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

ग्रामीणों की शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची जांच टीम, दस्तावेज से लेकर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की हुई पड़ताल

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के उदयपुर विकासखंड में सूरज भारत गैस एजेंसी को लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं की लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने शिकायतों की पड़ताल के लिए एजेंसी पहुंचकर दस्तावेज, गैस सिलेंडरों के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं पाए जाने तथा अवैध भंडारण से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद जांच पूरी होने तक सूरज भारत गैस एजेंसी को सील कर दिया गया है।
बताया गया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एजेंसी के संचालन को लेकर कई गंभीर शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखी थीं। शिकायतों में गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार, निर्धारित राशि से अधिक पैसे लेने, धमकी देने और गैस रिफिल के लिए उसी मोबाइल नंबर की मांग किए जाने जैसे आरोप शामिल थे।
उपभोक्ताओं की ओर से यह शिकायत भी सामने आई थी कि घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर 25 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं। वहीं करीब 15 हजार उपभोक्ताओं के लिए केवल दो वाहनों से गैस वितरण किए जाने को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि सीमित वाहनों के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिकायत सामने आने के करीब आठ दिन बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम एजेंसी पहुंची। टीम ने एजेंसी के दस्तावेजों की जांच के साथ गैस सिलेंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन और वितरण व्यवस्था की स्थिति भी देखी। जांच के दौरान टीम को प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं मिलने की बात सामने आई। इसके साथ ही अवैध भंडारण से संबंधित जानकारी भी जांच टीम के संज्ञान में आई।
इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने जांच पूरी होने तक एजेंसी को सील करने की कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों और जांच के दौरान एजेंसी में मिली अनियमितताओं की सूक्ष्म जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
अब सवाल यह है कि हजारों उपभोक्ताओं को गैस सेवा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालन में आखिर किन स्तरों पर अनियमितताएं सामने आईं और जांच पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल एजेंसी सील होने के बाद उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन के अगले कदम पर नजर बनी हुई है।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ इस मामले में जांच के अंतिम निष्कर्ष और प्रशासन की आगामी कार्रवाई को भी तथ्यात्मक रूप से पाठकों तक पहुंचाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now