नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात, विकास और जनकल्याण पर बनी बात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दो पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात, विकास और जनकल्याण पर बनी बात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता –  ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट, आपसी सहयोग और समन्वय पर हुई चर्चा

भुवनेश्वर ACGN:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री माझी ने श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं।


भेंट के दौरान दोनों राज्यों के बीच विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों में बेहतर समन्वय और सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल से सीमावर्ती क्षेत्रों सहित दोनों प्रदेशों के नागरिकों को लाभ मिल सकता है और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच साझा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ कई ऐसे विषय भी हैं, जिनमें दोनों राज्यों के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की यह मुलाकात आपसी संवाद और सहयोग की दिशा में एक अवसर के रूप में देखी जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now