नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिर में गूंजे जयकारे, फिर भोरमदेव कॉरिडोर पर मंथन, आस्था के साथ विकास की तैयारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंदिर में गूंजे जयकारे, फिर भोरमदेव कॉरिडोर पर मंथन, आस्था के साथ विकास की तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, 145.99 करोड़ की परियोजना की प्रगति की होगी समीक्षा

कवर्धा ACGN:- छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में भोरमदेव क्षेत्र एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कवर्धा के ऐतिहासिक रानी सागर तालाब परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।


मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी है।
उन्होंने कहा कि भोरमदेव और कवर्धा क्षेत्र आस्था, इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। सरकार का प्रयास है कि ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हों।
      भोरमदेव कॉरिडोर की प्रगति पर होगी समीक्षा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ पर्यटन विभाग की महत्वाकांक्षी भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा के लिए कवर्धा प्रवास पर हैं। इस दौरान परियोजना से जुड़े निर्माण एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा अगले चरण की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत कबीरधाम के भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के लिए 145.99 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। इस परियोजना के माध्यम से भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक समग्र पर्यटन अनुभव से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि भोरमदेव केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां आने वाले पर्यटकों को मंदिरों की स्थापत्य कला, धार्मिक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय संस्कृति को एक साथ देखने और समझने का अवसर मिलता है। ऐसे में कॉरिडोर का विकास इस पूरी विरासत को बेहतर तरीके से सामने लाने का माध्यम बन सकता है।
   पर्यटन बढ़ेगा तो स्थानीय लोगों के लिए भी खुलेंगे अवसर
भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। होटल, होम-स्टे, स्थानीय परिवहन, हस्तशिल्प, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय उत्पादों से जुड़े लोगों को पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का लाभ मिल सकता है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को पर्यटन से जोड़ना भी है। स्थानीय संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर क्षेत्र के लोगों के लिए आय के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
     आस्था, इतिहास और पर्यटन को जोड़ने की कोशिश
रानी सागर तालाब परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। भोरमदेव जैसे स्थलों का विकास आस्था, संस्कृति, इतिहास और पर्यटन को एक साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों के अनुभव में सुधार और स्थानीय लोगों को पर्यटन आधारित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
भोरमदेव की ऐतिहासिक पहचान और धार्मिक महत्व के साथ यदि पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होता है, तो इसका प्रभाव केवल मंदिर परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के स्थानीय व्यवसाय, परिवहन, आवास, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों से जुड़े लोगों तक भी पहुंच सकता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now