“ताला टूटा, आलमारी खुली और नकदी गायब, महीनों बाद पुलिस ने खोल दिया चोरी का राज!”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
एंटी क्राइम एवं साइबर इकाई और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की नकदी बरामद; आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल
रायपुर ACGN:- सूने मकान को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर इकाई और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोषी नगर निवासी 26 वर्षीय असवंत निषाद को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। उसके कब्जे से चोरी की नकदी रकम भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक मठपुरैना, टिकरापारा निवासी प्रेम सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 और 2 मई 2026 की दरमियानी रात उनका मकान सूना था। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और कमरे में रखी आलमारी का ताला भी तोड़ दिया। इसके बाद आलमारी में रखी नकदी रकम लेकर फरार हो गया।
शिकायत के आधार पर थाना टिकरापारा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर इकाई तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की पड़ताल तेज कर दी। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता सहित आसपास रहने वाले लोगों से विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे निगरानी कैमरों के चित्रों को बारीकी से खंगाला गया। अज्ञात आरोपी तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से भी लगातार पतासाजी की जाती रही।
जांच के दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर संतोषी नगर, टिकरापारा निवासी असवंत निषाद की पहचान संदिग्ध आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी पतासाजी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार असवंत निषाद ने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी रकम बरामद की और आगे की कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। असवंत निषाद वर्ष 2024 में भी चोरी के एक मामले में थाना टिकरापारा से जेल निरुद्ध रह चुका है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी: असवंत निषाद, पिता गेंदराम निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिव कबाड़ी के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।
इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एवं साइबर इकाई तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































