नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस के मुख्य द्वार पर जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस के मुख्य द्वार पर जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सेवा संकल्प अभियान के तहत मिट्टी के दीयों से रोशन हुआ संयंत्र परिसर, पार्षद राधा बाई महंत और ईडी एचके सिंह ने की सहभागिता

कोरबा ACGN:- सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के पहले दिन संयंत्र के मुख्य द्वार पर मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित कर सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।


एक माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में एचटीपीएस में मुख्य कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य द्वार स्थित संरक्षा भवन में आयोजित किया गया।
पार्षद राधा बाई महंत और ईडी एचके सिंह ने जलाया दीया


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हसदेव क्रमांक-01 वार्ड क्रमांक 48, कलमीडुग्गू की पार्षद श्रीमती राधा बाई महंत तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह सहित अन्य अतिथियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया।
इसके बाद संयंत्र के मुख्य द्वार पर कतारबद्ध मिट्टी के दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी के बीच अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने अभियान में सहभागिता निभाई।


         स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का दिया संदेश
मुख्य अतिथि श्रीमती राधा बाई महंत ने अपने संबोधन में सेवा संकल्प अभियान और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीया जलाने का संदेश सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच से जुड़ा है।


उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा देते हुए देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विद्युत कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की मेहनत एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और आभार व्यक्त किया।


         अधिकारियों ने निभाई सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता पीके जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, आरके पांडे, एके शाह, एसके नायर, एससी पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंडया तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समन्वय मुख्य रसायनज्ञ देवेश कुमार दुबे ने किया, जबकि संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उईके द्वारा किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now