नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

छह माह के मानदेय के लिए राशि स्वीकृत, प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को मिलेगा भुगतान

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18 करोड़ 42 लाख रुपए का आवंटन जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। आदेश में अतिथि शिक्षकों का प्रतिमाह मानदेय 20 हजार रुपए निर्धारित बताया गया है।
     25 जिलों के 1535 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा लाभ
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 18 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत कुल 1535 अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। छह माह के मानदेय के आधार पर जिलों को निर्धारित राशि का आवंटन किया गया है।
      बस्तर संभाग के सातों जिलों के लिए राशि जारी
बस्तर संभाग के सातों जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए भी मानदेय की राशि जारी की गई है। बस्तर जिले में 133 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए का आवंटन किया गया है। कांकेर में 126 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए तथा कोंडागांव में 141 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
दंतेवाड़ा जिले में 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपए, सुकमा में 48 अतिथि शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए, बीजापुर में 48 अतिथि शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए तथा नारायणपुर में 36 अतिथि शिक्षकों के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए का आवंटन किया गया है।
      बलरामपुर में सबसे अधिक 220 अतिथि शिक्षक
प्रदेश स्तर पर जारी आवंटन में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 220 अतिथि शिक्षकों के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सूरजपुर जिले में 130 अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपए तथा सरगुजा जिले में 71 अतिथि शिक्षकों के लिए 85 लाख 20 हजार रुपए का आवंटन किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आवंटन के बाद संबंधित जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के छह माह के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रतिमाह 20 हजार रुपए के निर्धारित मानदेय के अनुसार छह माह की राशि प्रत्येक अतिथि शिक्षक के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए होती है।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now