बिना नंबर ऑटो में लूट कर भागे तीन आरोपी दबोचे, 2 मोबाइल और पर्स बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
यातायात पुलिस की तत्परता से लूट की वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों को पीछा कर घेराबंदी में पकड़ा गया, ऑटो चालक की तलाश जारी
रायपुर ACGN:- अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के बीच यातायात पुलिस और पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से लूट की वारदात के बाद भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर के ऑटो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए थाना टिकरापारा के सुपुर्द किया है।
संतोषी नगर चौक के पास हुई लूट
पुलिस के अनुसार संतोषी नगर चौक के पास बिना नंबर के ऑटो में सवार चालक सहित चार लोगों ने एक राहगीर का पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद आरोपी ऑटो से तेजी से फरार होने लगे। राहगीर आदित्य राज ने तत्काल रायपुरा चौक पर ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी और भाग रहे ऑटो को रोकने का आग्रह किया।
सूचना मिलते ही एएसआई नारायण वर्मा के साथ आरक्षक 1890 विभूति सिंह मारकंडे, आरक्षक 463 आजाद सिंह, आरक्षक 2294 घनश्याम मंडल, आरक्षक 2247 भूपेंद्र वर्मा तथा सैनिक 438 शालिक राम साहू ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक चालक ने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महादेव घाट की ओर भगाना शुरू कर दिया।

वायरलेस से आगे के पाइंट किए गए अलर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुरा चौक पर तैनात यातायात पुलिस टीम ने तत्काल पेट्रोलिंग वाहन से ऑटो का पीछा शुरू कर दिया। साथ ही वायरलेस के माध्यम से आगे तैनात यातायात पुलिस बल को सूचना देकर अलर्ट किया गया, ताकि भाग रहे वाहन को आगे रोका जा सके।
आगे तैनात प्रधान आरक्षक 691 आशुतोष नेताम, प्रधान आरक्षक टेकराम वर्मा, आरक्षक 2185 दिनेश पटेल और पेट्रोलिंग टीम ने समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान भाग रहे ऑटो को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।

तीन आरोपी पकड़े गए, लूट का सामान बरामद
ऑटो में सवार तीन आरोपियों शंभु लाल, राकेश और लक्की को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग व्यक्तियों से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद किया गया।
यातायात पुलिस ने तीनों आरोपियों, ऑटो वाहन और बरामद मशरूका को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना टिकरापारा के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार बताए जा रहे ऑटो चालक की पतासाजी की जा रही है।
पुलिसकर्मियों को मिला नगद पुरस्कार
यातायात पुलिस की तत्परता और टीम के आपसी समन्वय से आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने संबंधित पुलिस कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है।
इस कार्रवाई में रायपुर यातायात पुलिस और पेट्रोलिंग टीम की त्वरित सूचना, वायरलेस अलर्ट, पीछा और घेराबंदी की कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































