नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झाड़ियों में मिला पत्नी का शव, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झाड़ियों में मिला पत्नी का शव, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

आपत्तिजनक परिस्थिति में देखने के बाद हुआ विवाद, चाकू से गले पर वार करने का आरोप; आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- ग्राम अंजनी में झाड़ियों के बीच महिला का शव मिलने के मामले में गौरेला पुलिस ने जांच के बाद उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति सुमित कुमार यादव की घटना में संलिप्तता पाई गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम अंजनी क्षेत्र में झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। मृतिका की पहचान लक्ष्मी कुमारी, पति सुमित कुमार यादव, निवासी रूपौली, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गौरेला पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।
पुलिस की विवेचना के अनुसार घटना 9 सितंबर 2026 की रात करीब 2 बजे की बताई गई है। आरोपी सुमित कुमार यादव पिता अरविंद प्रसाद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी रूपौली यादव टोला, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया, बिहार और वर्तमान में अंजनी में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार घटना की रात आरोपी ने अपनी पत्नी को कमरे में नहीं पाया। आसपास तलाश करने के दौरान उसने पत्नी को उसके परिचित जितेन्द्र मंडल के साथ आपत्तिजनक परिस्थिति में देखा। इस पर आरोपी कथित तौर पर गुस्से में आ गया और जितेन्द्र मंडल को मारने के लिए दौड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को देखकर जितेन्द्र वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी के बीच विवाद तथा झूमाझटकी हुई और इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी जेपी एग्रोटेक के मजदूरों द्वारा झाड़ियों में शव देखे जाने के बाद मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से प्रारंभिक पूछताछ में गलत कथन दिया था। हालांकि, मामले की जांच आगे बढ़ने के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, विभिन्न पहलुओं से की गई जांच और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की भूमिका की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 395/2026 के तहत धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी सुमित कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और मामले के शेष पहलुओं की पुष्टि विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।               7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now