नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहगीरों को घेरकर लूटता था गिरोह, 7 गिरफ्तार; दो वारदातों का खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राहगीरों को घेरकर लूटता था गिरोह, 7 गिरफ्तार; दो वारदातों का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

6 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; 3 मोबाइल, 1000 रुपए और जावा-पल्सर बाइक बरामद, लूट के मामले में जोड़ी गई डकैती की धारा

रायगढ़ ACGN:- राहगीरों को घेरकर मारपीट करने और मोबाइल व नकदी लूटने वाले गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतरारोड़ पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, 1000 रुपए नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई जावा और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने पर प्रकरण में लूट की धाराओं में संशोधन करते हुए डकैती की धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है।
पुलिस के अनुसार पहली वारदात 8 सितंबर 2026 को किरोड़ीमलनगर रेलवे लाइन के किनारे हुई। गेल्वे कंपनी के सेल्समैन गोविंद सिंह धुर्वे, उम्र 18 वर्ष, निवासी मजगांवा, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश ने 9 सितंबर को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि विमल उरांव अपने 6-7 साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों में वहां पहुंचा और उससे पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसका पोको सी-50 मोबाइल और उसके साथी नरेश सिंह का रियलमी मोबाइल छीन लिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें पास स्थित श्मशान के पास ले जाकर भी पीटा। इसके बाद नरेश सिंह के मोबाइल से एक दुकान पर 4000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। रकम ट्रांसफर होने के बाद मोबाइल वापस कर दिया गया। मारपीट में गोविंद सिंह के होंठ और गाल में चोट आई। इस मामले में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
इसी रात दूसरी वारदात भी सामने आई। गेल्वे कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले आर्यन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोहारडीह, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर, वर्तमान निवास किरोड़ीमलनगर ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच वह रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। रेलवे स्टेशन चौक के पास लाल रंग की पल्सर और एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 युवक उसके पास पहुंचे और मारपीट करते हुए उसका रेडमी 9 प्रो मोबाइल तथा पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में पैन कार्ड और आधार कार्ड भी रखे थे। इस मामले में अपराध क्रमांक 332/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने नामजद आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने किरोड़ीमलनगर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की तो विमल उरांव और उसके साथियों द्वारा क्षेत्र में लोगों से लूटपाट किए जाने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक पहली घटना में नरेश सिंह से ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए 4000 रुपए में से बची 1000 रुपए की रकम का आरोपियों ने आपस में बंटवारा किया था। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की और उन्हें अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रेलवे लाइन किनारे चिराईपानी तथा रेलवे स्टेशन के सामने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 1000 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त जावा मोटरसाइकिल और पल्सर बाइक बरामद की है। लूटा गया पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव से तथा ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई रकम में से बची 1000 रुपए की राशि विधि से संघर्षरत बालक से बरामद की गई।
पुलिस जांच में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने के बाद प्रकरण में धारा 309(6), 3(5) बीएनएस को विलोपित कर धारा 310(2) बीएनएस के तहत डकैती का अपराध जोड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में विमल उरांव, पिता रमेश उरांव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोसमपाली गोदामडिपा, थाना कोतरारोड़, रितेश कुमार महंत उर्फ गोल्डी, पिता बसंत कुमार महंत, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोसमपाली अटल चौक, थाना कोतरारोड़, दुर्गेश चौहान, पिता मेघनाथ चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोदामडिपा कोसमपाली, थाना कोतरारोड़, बिट्टू उर्फ विवेक पटैल, पिता गरजन पटैल, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुथुर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, हाल गणेश चौक किरोड़ीमलनगर, थाना कोतरारोड़, महावीर पटैल, पिता रामचरण पटैल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुथुर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, हाल गणेश चौक किरोड़ीमलनगर, थाना कोतरारोड़ तथा ऋषि चौहान, पिता जनकराम चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोदामडिपा कोसमपाली शामिल हैं। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में की गई। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह, एएसआई मनमोहन बैरागी, आरक्षक मनोज यादव, बंशी रात्रे, राजेश खाण्डे, चुड़ामणी गुप्ता और चन्द्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now