नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाले के निर्माण पर महापौर सख्त, गुणवत्ता में खामी मिली तो होगी कार्रवाई! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाले के निर्माण पर महापौर सख्त, गुणवत्ता में खामी मिली तो होगी कार्रवाई!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पोड़ीबहार नाला निर्माण की होगी कोर कटिंग, अधिकारियों को गुणवत्ता और लंबित कार्यों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कोरबा ACGN:- नगर निगम कोरबा में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने कोसाबाड़ी जोन के विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर मौके पर काम की वास्तविक स्थिति देखी और अधिकारियों से निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता, घटिया निर्माण या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही भी सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।


महापौर ने निर्माणाधीन कार्यों में निर्धारित तकनीकी मापदंडों के साथ स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन, प्राक्कलन और गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल कागजों में निरीक्षण की औपचारिकता पूरी करने के बजाय निर्माण स्थल पर नियमित निगरानी की जाए और काम की प्रत्येक महत्वपूर्ण अवस्था में गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित हो।
पोडीबहार नाला निर्माण कार्य को लेकर महापौर ने विशेष रूप से गुणवत्ता परीक्षण कराने और कोर कटिंग के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके जरिए निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। महापौर के इस निर्देश के बाद नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अब तकनीकी जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए महापौर ने कहा कि फाइलों में विकास और जमीन पर अधूरे काम अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरू कराया जाए। वहीं धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।


महापौर ने ठेकेदारों को भी स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि काम लेना आसान है, लेकिन उसे गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के साथ पूरा करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया तो केवल औपचारिक नोटिस देकर मामला समाप्त नहीं किया जाएगा, बल्कि नियमानुसार जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण कराना है, जिनका वास्तविक लाभ जनता को लंबे समय तक मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और जहां भी लापरवाही या अनियमितता सामने आएगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर श्री एन.के. नाथ, सहायक अभियंता श्री पीयूष राजपूत, उप अभियंता श्री अश्वनी दास सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now