नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

शासन के अधीन कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होगा अवकाश, बैंक-कोषालय रहेंगे इससे बाहर

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
              15 सितंबर को नुआखाई की छुट्टी
जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश रायपुर एवं नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में शासन के अधीन समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा।
          महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर भी अवकाश
महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
         बैंक और कोषालयों पर लागू नहीं होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि घोषित किए गए ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों एवं उप कोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे। यानी इन संस्थानों के लिए सामान्य कार्यदिवस संबंधी व्यवस्था अलग से प्रभावी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now