चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
आजाद चौक पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
रायपुर ACGN:- सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है और वह जेल जा चुका है।
वंदना ऑटो के पास चाकू लेकर खड़े होने की सूचना
पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2026 को आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वंदना ऑटो के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम दानी वासुदेव, निवासी वासुदेवपारा, रामकुंड, आजाद चौक, रायपुर बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी दानी वासुदेव के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 209/2026 दर्ज करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। बरामद चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पहले भी आर्म्स एक्ट में हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में पूर्व में भी अपराध क्रमांक 359/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उस मामले में आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया था।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
दानी वासुदेव, पिता जुगनू वासुदेव, उम्र 18 वर्ष 15 दिन, निवासी वासुदेवपारा, रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































