नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी, 3 दिन में 60 वाहन क्रेन से उठाए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी, 3 दिन में 60 वाहन क्रेन से उठाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

यातायात पुलिस का अभियान तेज, क्रेन से वाहन हटाकर मौके पर की गई चालानी कार्रवाई

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 60 वाहनों को क्रेन से उठाकर चालानी कार्रवाई की गई।
              छह प्रमुख इलाकों में चला अभियान
यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग यातायात क्षेत्रों में सड़क बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। तेलीबांधा क्षेत्र में करेंसी टावर, पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल, शारदा चौक क्षेत्र में रजबंधा मैदान, टाटीबंध क्षेत्र में रायपुरा-महादेव घाट मार्ग, पचपेड़ीनाका क्षेत्र में कलर्स मॉल के सामने और कालीबाड़ी क्षेत्र में मालवीय रोड पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया।
       मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती
अभियान के दौरान उन वाहन चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई, जिन्होंने निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के बजाय मुख्य मार्ग अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर दिया था। ऐसे वाहनों के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को तत्काल मौके से हटाया और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की।
        जाम और दुर्घटना की संभावना कम करना उद्देश्य
यातायात पुलिस के अनुसार नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर अनावश्यक यातायात दबाव कम करना, आवागमन को सुचारू बनाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। पुलिस का कहना है कि नो-पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
         पार्किंग को लेकर पुलिस की नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। मुख्य मार्ग, चौराहे, नो-पार्किंग क्षेत्र अथवा सड़क किनारे इस तरह वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित हो या राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने में रायपुर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now