नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NIT रायपुर में गूंजा साइबर जागृति का संदेश, ठगी से बचाव के बताए तरीके – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

NIT रायपुर में गूंजा साइबर जागृति का संदेश, ठगी से बचाव के बताए तरीके

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

फिशिंग, UPI-OTP फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट से बचने विद्यार्थियों को किया जागरूक

रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर जागरूकता का संदेश गूंजा। एनआईटी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त सहयोग से ‘साइबर जागृति–साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के आसान और प्रभावी उपाय बताए गए।


           मंत्री दयालदास बघेल रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रभारी डॉ. समीर बाजपेयी, डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी साइबर डॉ. गौरव मंडल सहित पुलिस अधिकारी, संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


फिशिंग से डिजिटल अरेस्ट तक, अपराध के नए तरीकों की जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को फिशिंग, OTP एवं UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी और प्रतिरूपण, सेक्सटॉर्शन तथा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।


लालच, डर और जल्दबाजी को हथियार बनाते हैं साइबर अपराधी
एडीसीपी साइबर डॉ. गौरव मंडल ने कहा कि साइबर अपराधी केवल मोबाइल या बैंक खाते को निशाना नहीं बनाते, बल्कि मानव मनोविज्ञान का फायदा उठाकर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने लालच, भय, जल्दबाजी और जानकारी के अभाव को साइबर ठगी के प्रमुख कारणों में बताया।


उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।


                   विद्यार्थी बनें साइबर स्वयंसेवक
एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रभारी डॉ. समीर बाजपेयी ने विद्यार्थियों को साइबर स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं डिजिटल रूप से जागरूक होने के साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक कर सकते हैं।


    पुलिस आयुक्त बोले जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार
रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने साइबर अपराध को वैश्विक स्वरूप का अपराध बताते हुए कहा कि साइबर ठगी के माध्यम से धनराशि देश से बाहर चले जाने के बाद उसे वापस प्राप्त करना बेहद कठिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है।


पुलिस आयुक्त ने विद्यार्थियों से साइबर स्वयंसेवक बनकर अपने परिवार, परिचितों और समाज के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

       मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने कहा

मंत्री ने OTP और निजी जानकारी साझा नहीं करने की दी सलाह
मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग का उल्लेख करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि OTP, PIN, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करने की सलाह भी उन्होंने दी।


           राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का समन्वय एडीसीपी वेस्ट राहुल देव शर्मा, एसीपी आजाद चौक इशू अग्रवाल तथा एनआईटी रायपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रूपेश कुमार देवांगन और सहायक प्रोफेसर डॉ. नितेश के. भारद्वाज ने किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now