नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राखड़ का खेल पकड़ा गया, NTPC पर 15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राखड़ का खेल पकड़ा गया, NTPC पर 15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

रूमगरा में रात के अंधेरे में फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने वाहनों को पकड़ा

कोरबा ACGN:- कोरबा में फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग के खिलाफ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा ने मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है। कार्रवाई के बाद फ्लाई ऐश के अवैध निपटान को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर राखड़ के परिवहन और डंपिंग की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?
         रात में पकड़े गए फ्लाई ऐश डंप करने वाले वाहन
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर के अनुसार कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 9 सितम्बर की रात रूमगरा हवाई पट्टी चौक के पास गुप्ता होटल के समीप स्थित भूमि पर जांच की गई। इस दौरान वहां फ्लाई ऐश की डंपिंग करते हुए दो वाहन CG 12 BY 3920 और CG 11 BL 5854 पाए गए।


जांच में सामने आया कि संबंधित वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड की गई थी और उसे संबंधित स्थल पर डंप किया जा रहा था। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।


डंप की गई राखड़ की मात्रा के आधार पर 15 लाख की क्षतिपूर्ति
जांच के दौरान मौके पर डंप की गई फ्लाई ऐश की मात्रा का आकलन किया गया। इसके आधार पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के विरुद्ध 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि एन.टी.पी.सी. के अधिकारियों को अवैध डंपिंग की जानकारी तत्काल दी गई और आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए।
        फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग पर मंडल की नजर
पर्यावरण संरक्षण मंडल का कहना है कि क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व भी रात के समय अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंपिंग करते हुए वाहन पकड़ा गया था और एनटीपीसी पर 90 लाख का जुर्माना किया गया था
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डंप किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में इस तरह की गतिविधि सामने आने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की जाएगी।
कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल,कहां और कैसे पहुंच रही है राखड़?
कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में फ्लाई ऐश का सुरक्षित और नियमों के अनुरूप परिवहन एवं उपयोग लंबे समय से महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा रहा है। ऐसे में रात के समय फ्लाई ऐश की डंपिंग पकड़े जाने के बाद निगरानी और परिवहन व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। 15 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति की कार्रवाई से यह संदेश जरूर गया है कि अवैध डंपिंग को लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल अब सख्ती के मूड में है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now