आवास की किस्त लेकर निर्माण नहीं किया तो होगी राशि की वसूली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
अभनपुर में PM आवास योजना के लंबित मामलों की समीक्षा, हितग्राहियों को समय-सीमा में मकान पूरा करने के निर्देश
रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अभनपुर में ऐसे हितग्राहियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिन्होंने आवास निर्माण के लिए किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है अथवा आवास अभी तक अधूरा है।

हितग्राहियों की पेशी लेकर दिए गए निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभनपुर रवि सिंह ने संबंधित हितग्राहियों की पेशी लेकर उनके आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी योजना के तहत आवास निर्माण के लिए प्राप्त राशि का निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाना आवश्यक है। यदि तय अवधि में आवास निर्माण पूरा नहीं किया जाता है तो प्राप्त राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी राशि का उपयोग आवास निर्माण में करने पर जोर
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में हितग्राहियों से प्राप्त किस्त का उपयोग आवास निर्माण में करते हुए समय-सीमा में अपना घर पूरा करने की अपील की गई है। प्रशासन ने लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने के लिए निगरानी और समीक्षा की प्रक्रिया तेज कर दी है।
इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अभनपुर भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































