कोरबा पुलिस में फिर बदलाव, राजेश तिवारी कटघोरा तो प्रेमचंद को कोतवाली की कमान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रभारी थानों में फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल, छह अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना
कोरबा ACGN:- कोरबा पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस बदलाव में सबसे ज्यादा चर्चा कटघोरा और कोतवाली थाना प्रभारियों को लेकर है, जहां जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।
कटघोरा और कोतवाली की कमान बदली
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, जो वर्तमान में कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब कोरबा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी में पदस्थ उप निरीक्षक राजेश तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव के बाद अब कटघोरा थाने की कमान राजेश तिवारी के हाथों में होगी, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में प्रेमचंद साहू जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के तहत निरीक्षक विरासत कुजुर को रिजर्व सेंटर कोरबा से पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समन्स-वारंट सेल में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आरक्षक जितेन्द्र सोनी को करतला से श्यांग तथा आरक्षक नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला स्थानांतरित किया गया है। इस तरह कुल छह अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
प्रशासनिक आधार पर लिया गया निर्णय
पुलिस विभाग की ओर से यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को बिना विलंब नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कटघोरा और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों में प्रभार परिवर्तन को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों थाना प्रभारियों की कार्यशैली और पुलिसिंग व्यवस्था में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































