शिक्षकों के सम्मान में रोपे 30 पौधे, हरियर मुंगेली का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के 10वें वर्ष का 10वां चरण शिक्षकों को समर्पित
मुंगेली ACGN:- पर्यावरण संरक्षण और हरित मुंगेली के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के दसवें वर्ष के 10वें चरण का आयोजन पेंडाराकांपा साहू समाज मुक्तिधाम में किया गया। अभियान का यह चरण हाल ही में संपन्न शिक्षक दिवस के अवसर को याद करते हुए शिक्षकों को समर्पित किया गया।

30 पौधे रोपे, संरक्षण का लिया संकल्प – अभियान के तहत संस्था के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर, जामुन और करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए। पौधरोपण के साथ इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
शिक्षक और प्रकृति दोनों के सम्मान का संदेश – संस्था अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को दिशा देने और आने वाली पीढ़ी के संस्कार व भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण प्रकृति और गुरु दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सार्थक प्रयास है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन का उपहार देने जैसा है।
संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

हर चरण को खास अवसर से जोड़ने की पहल – दसवें चरण के अभियान प्रभारी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण को समाज के किसी महत्वपूर्ण अवसर या वर्ग को समर्पित करने का प्रयास किया जाता है। इस बार शिक्षक दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल हो और आने वाले वर्षों में ये पौधे छायादार एवं फलदार वृक्ष बनकर समाज को लाभ पहुंचाएं।

पर्यावरण प्रेमियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल – कार्यक्रम में संस्था के संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, पप्पू शर्मा, अनीश जैन, कोमल चौबे, आर्या सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, आशीष सिंह, वैभव ताम्रकार, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सुमित उपाध्याय, यूट्यूबर अमन राजा, महाराणा प्रताप वार्ड पार्षद कुलदीप पाटले, नरेंद्र साहू और सागर वैष्णव मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































