नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृष्ण जन्माष्टमी में महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कृष्ण जन्माष्टमी में महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

‘अभियान संवेदना’ के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी


रायगढ़ ACGN:- कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान महिला से कथित छेड़खानी के मामले में कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई।
         उत्सव के दौरान महिला से छेड़खानी का आरोप
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने 8 सितंबर 2026 को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 5 सितंबर को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव चल रहा था। इसी दौरान पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर हाथ-बांह पकड़कर खींचतान करते हुए कथित रूप से छेड़खानी की।
घटना के बाद सामाजिक रूप से असहज और अपमानित महसूस करने के कारण महिला ने तत्काल शिकायत नहीं की। परिवार से चर्चा के बाद वह 8 सितंबर को थाना कापू पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


        शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध दर्ज किया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई।


              रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी करते हुए ग्राम सुपकालो स्थित उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी वहां छिपने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now