नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 500 युवाओं को ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा का पाठ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

500 युवाओं को ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा का पाठ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता : अनादि पांडेय

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, ट्रैफिक हैकाथन की भी दी जानकारी

रायपुर ACGN:- सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के साथ युवाओं को साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, ट्रैफिक हैकाथन और साइबर जागृति अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


        हेलमेट से लेकर सीट बेल्ट तक समझाए नियम
कार्यक्रम में ट्रैफिक एसीपी श्रीमती स्नेहिल साहू ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। PPT के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी, निर्धारित गति सीमा, रेड सिग्नल और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की भी समझाइश दी गई।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।


               ट्रैफिक की समस्या खोजेंगे युवा
कार्यक्रम में ट्रैफिक हैकाथन के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। युवाओं को अपने आसपास की यातायात समस्याओं को पहचानकर तकनीक और नवाचार के जरिए उनके समाधान के नए विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।


                साइबर ठगी से बचने की दी सीख
साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने की समझाइश दी गई।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।


            500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षकगण सहित लगभग 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा को गंभीरता से समझते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
रायपुर यातायात पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से युवाओं को सुरक्षित यातायात और साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी सुरक्षित रखने में योगदान दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now