नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जहरीली शराब पर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जहरीली शराब पर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- प्रदीप मिश्रा

सागर की घटना के बाद आबकारी विभाग का प्रदेशभर में शिकंजा, रेलवे स्टेशन से लेकर सीमावर्ती चेकपोस्ट तक 24 घंटे निगरानी

रायपुर ACGN:- पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों और गंभीर घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ सरकार का आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए व्यापक सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।
              सीमा से लेकर शहर तक निगरानी
आबकारी विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डों और अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब पहुंचाने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके।
विशेष रूप से ऐसे मार्गों और स्थानों पर नजर रखी जा रही है, जहां से अवैध शराब की आवाजाही की आशंका हो सकती है।
हर जिले में विशेष टीम, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में आबकारी उड़नदस्ते के अलावा विशेष जांच दल गठित किए गए हैं। ये टीमें अवैध और जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों पर नजर रखेंगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करेंगी।
वनांचल, नदी-नालों के आसपास और अन्य संदिग्ध क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
               दुकान से ढाबे तक अचानक जांच
आबकारी विभाग ने वैध मदिरा दुकानों की भी सघन जांच शुरू की है। देशी और विदेशी शराब दुकानों में नॉन-ड्यूटी पेड शराब, लीकेज और मिलावटी मदिरा की औचक जांच की जा रही है।
इसके अलावा होटल, ढाबों और अवैध अहातों पर भी दबिश देकर जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
           स्पिरिट के नेटवर्क तक पहुंचेगा विभाग
अवैध शराब के साथ-साथ अवैध स्पिरिट के कारोबार पर भी विभाग की नजर है। अधिकारियों को अवैध स्पिरिट के स्रोत और उसके आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग का उद्देश्य केवल शराब जब्त करना नहीं, बल्कि अवैध शराब के पीछे काम कर रहे आपूर्ति तंत्र और कारोबारियों तक पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करना है।
           शिकायत मिली तो तत्काल कार्रवाई
आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री से जुड़ी सूचना विभाग के टोल-फ्री नंबर 14405 या ‘मनपसंद ऐप’ के माध्यम से दी जा सकती है।
विभाग के अनुसार समाचार पत्रों और आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर भी तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
              हर दिन होगी कार्रवाई की मॉनिटरिंग
प्रदेशभर में चल रहे अभियान की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय उड़नदस्ता के प्रभारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी सभी जिलों और संभागों से प्राप्त कार्रवाई की समेकित रिपोर्ट प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक आबकारी आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे।
आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
            एक गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है
जहरीली शराब की घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़ा गंभीर खतरा हैं। सागर की घटना के बाद छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ यह अभियान कितना प्रभावी साबित होता है, इसकी असली परीक्षा उन इलाकों में होगी जहां अवैध शराब का कारोबार चोरी-छिपे संचालित होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति केवल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित मदिरा दुकानों से ही मदिरा खरीदें और अवैध शराब के कारोबार की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now