नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कीटनाशक सेवन से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कीटनाशक सेवन से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संतोष यादव

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की घटना, उपचार के लिए ले जाते समय बिगड़ी तबीयत

सूरजपुर ACGN:- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में कीटनाशक दवा के सेवन से एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम श्यामपुर, थाना प्रेमनगर, जिला सूरजपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पिता भीख सिंह, उम्र 43 वर्ष, ने सोमवार सुबह अपने घर पर कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाने लगे।

बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुरेन्द्र सिंह की हालत गंभीर हो गई। रामानुजनगर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर रामानुजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। कीटनाशक सेवन के पीछे क्या कारण था, इसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

प्रदीप मिश्रा

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now