सुरता के माझा पारा में गूंजा जय श्रीकृष्ण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
सुरता पंचायत के माझा पारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर मोहा मन
सूरजपुर ACGN:- ग्राम पंचायत सुरता के माझा पारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे पारा में धार्मिक माहौल नजर आया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। ग्रामीणों ने बच्चों के इस स्वरूप की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुरता पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। देर रात तक माझा पारा में श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी काम करते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































