नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजाडाही की बदहाल राह, कलेक्टर से लगाई गुहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजाडाही की बदहाल राह, कलेक्टर से लगाई गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बरसात में कीचड़, गड्ढे और हवन नाला बने मुसीबत की वजह, राजाडाही के ग्रामीण 700 परिवारों की आवाज लेकर पहुंचे कलेक्टर के दरबार , कलेक्टर को लिखित पत्र सौंपकर सड़क-पुलिया निर्माण की रखी मांग

कोरबा ACGN:- गांव में सड़क नहीं, रास्ते में गड्ढे और कीचड़, ऊपर से बरसात में हवन नाला आवागमन की राह रोक देता है। ऐसी परेशानियों से जूझ रहे राजाडाही और आसपास के ग्रामीणों ने आखिरकार कलेक्टर जनदर्शन का रुख किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए लिखित पत्र सौंपा और सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम पंचायत बरपाली के आश्रित गांव राजाडाही तथा बासीन पंचायत के आश्रित गांव रनगढ़हा में करीब 700 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के लिए बेहतर सड़क और सुरक्षित आवागमन आज भी बड़ी समस्या बना हुआ है।


    दवन नाला बना ग्रामीणों की राह का सबसे बड़ा रोड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि बरपाली और राजाडाही के बीच दवन नाला पड़ता है। नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति बेहद कठिन हो जाती है। पानी बढ़ने के बाद लोगों के लिए सुरक्षित तरीके से आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसका असर सिर्फ आवागमन तक सीमित नहीं है। किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंचने, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए पहले भी कई बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसी वजह से इस बार ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर अपनी बात सीधे प्रशासन के सामने रखी।


  आंगनबाड़ी से बस्तीपारा तक 500 मीटर रास्ता बदहाल
ग्रामीणों ने एक अन्य मांग में आंगनबाड़ी केंद्र राजाडाही से बस्तीपारा तक करीब 500 मीटर सीसी रोड निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता बेहद खराब स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे बारिश के दिनों में उनकी मुश्किल और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर सीसी रोड बन जाए तो बस्ती के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और बच्चों सहित आम नागरिकों का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सकता है।


     ग्रामीणों ने कहा, सड़क चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं
कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम बासीन से राजाडाही क्षेत्र को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने, हवन नाले पर पुलिया निर्माण कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्र से बस्तीपारा तक 500 मीटर सीसी रोड बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुलिया उनके लिए किसी सुविधा से ज्यादा जरूरत है। बरसात आते ही जो परेशानी सामने आती है, उसे हर साल झेलने के बजाय अब वे स्थायी समाधान चाहते हैं।
ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को लिखित पत्र सौंपकर अपनी समस्याएं बताए जाने के बाद अब उनकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जनदर्शन में रखी गई उनकी मांग केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now